1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इन 5 जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर कभी नहीं जाना चाहिए, होता है अशुभ

Vastu Tips: इन 5 जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर कभी नहीं जाना चाहिए, होता है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2021 06:25 am IST,  Updated : May 24, 2021 06:25 am IST

वास्तुशास्त्र में ऐसी 5 जगहों के बारे में बताया है जहां जूते-चप्पल पहनकर जाने से अशुभ होता है।

vastu tips - India TV Hindi
इन 5 जगहों पर जूते-चप्पल पहनकर कभी नहीं जाना चाहिए Image Source : INSTAGRAM/EVE_VETEMENTS21

कई बार जाने-अनजाने में हम जूते-चप्पल ऐसी जगहों पर भी पहनकर चले जाते हैं, जिससे वास्तु दोष होता है। शास्त्रों में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताया है कि जहां जूते-चप्पल पहनकर जाने से अशुभ होता है। अक्सर इस गलती के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानिए इन जगहों पर भूलकर भी नहीं पहनकर जाने चाहिए जूते-चप्पल

वास्तु टिप्स: बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए पलंग

भंडार घर- वास्तु शास्त्र के अनुसार, भंडार घर में जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाने चाहिए। इस बात का ध्यान रखने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

तिजोरी के पास- तिजोरी में कुछ रखने जाने से पहले जूते-चप्पल को निकाल देना चाहिए। कहते हैं कि तिजोरी को जूते-चप्पल पहनकर खोलने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु टिप्स: विंड चाइम खरीदते समय आवाज का रखें खास ध्यान, घर में आएगी खुशहाली

रसोई घर- कहा जाता है कि रसोई घर में कभी भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाने चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं और जातक को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मंदिर- हिंदू धर्म में मंदिर को भगवान का घर माना जाता है। ऐसे में मंदिर में कभी भी जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाने चाहिए। मान्यता है कि यहां जूते-चप्पल पहनकर जाने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं। 

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

वास्तु टिप्स: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, मिलते हैं शुभ परिणाम

वास्तु टिप्स: शिवलिंग के आकार की भूमि साधुओं के लिए होती है श्रेष्ठ

वास्तु टिप्स: सादगी का प्रतीक होता है सफेद रंग, जानिए हर रंग का क्या होता है मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल