1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति को बन रहा है दुर्लभ संयोग, हर इच्छा पूरी करने के लिए करें ये 5 काम

मकर संक्रांति को बन रहा है दुर्लभ संयोग, हर इच्छा पूरी करने के लिए करें ये 5 काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 10:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 10:56 pm IST

हिंदू धर्म के त्योंहारों में से एक मकर संक्रांति इस बार पूर्णरुप से 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस बार मकर संक्रांति बहुत ही खास है। इस बार मकर संक्रांति में बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। जिसके कारण हर कोई इसका फायदा उठा सकता है।

makar sankranti- India TV Hindi
makar sankranti

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म के त्योंहारों में से एक मकर संक्रांति  इस बार पूर्णरुप से 14 जनवरी को मनाया जाएगा।  इस बार मकर संक्रांति बहुत ही खास है। इस बार मकर संक्रांति में बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। जिसके कारण हर कोई इसका फायदा उठा सकता है। मकर संक्रांति के दिन दोपहर 01 बजकर 47 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जो कि बहुत ही श्रेष्ठ बताया गया है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग और यायीजयद योग लग रहा है।

इस शुभ योग में सुहागन अगर इन कामों से कोई एक काम करें तो उसको बहुत लाभ मिलेगा। जानइए इन 5 कामों के बारें में।  

 

  • अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिये मकर संक्रांति के दिन चौदह की संख्या में किसी भी एक चीज़ का सुहागिन औरतों को दान करना चाहिए।
  • सूर्यदेव के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मकर संक्रांति के दिन गुड़ और कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
  • अपने मन की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते पानी में प्रवाहित करें। साथ ही एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर किसी जरूरमंद को दान करें।  आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
  • आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए मकर संक्राति के दिन सुबह के समय स्नान के बाद पूर्व दिशा में एक पाटे पर सफेद कपड़ा बिछाकर, उस पर सूर्य देव की तस्वीर या मूर्ति रखें। अब पाटे के सामने आसन बिछाकर बैठें और पंचोपचार से भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद भगवान को गुड़ का भोग लगाएं और अंजुलि में लाल फूल लेकर अर्पित करें। अब 108 बार सूर्य मंत्र का जाप करें। अगर संभव हो तो लाल चंदन की माला से मंत्र जाप करें। मंत्र है-ऊँ घृणि सूर्याय नमः'
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल