1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 10:48 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 10:48 am IST

आज मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं। जानिए इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ...

mohini ekadashi 2018
mohini ekadashi 2018

तुला राशि
ऑफिस में कट थ्रोट कॉम्पीटिशन में जीत हासिल करने के लिये आज के दिन भगवान विष्णु के आगे चन्दन की खुशबू वाली एक धूपबत्ती जलाएं। साथ ही उन्हें पिसी हुई शक्कर मिले दही का भोग लगाएं। साथ ही यहां ध्यान रहे कि भोग लगाने के बाद प्रसाद को कभी रखना नहीं चाहिए। क्योंकि भगवान को चढ़ाया प्रसाद कुछ देर बाद निर्माल्य हो जाता है। अतः भगवान को दही का भोग लगाने के तुरंत बाद ही उसे प्रसाद के रूप में स्वयं खा लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको ऑफिस में कट थ्रोट कॉम्पीटिशन में जीत हासिल करने की ताकत मिलेगी।

वृश्चिक राशि
अपने करियर की बेहतरी के लिये, अपने आपको एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिये आज के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके करियर की बेहतरी होगी और आप एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचेंगे।

अगली स्लाइड में पड़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल