1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

मोहिनी एकादशी: बिना ज्यादा मेहनत किए कुछ ही दिनों में होना चाहते हैं मालामाल, तो आज राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 10:48 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 10:48 am IST

आज मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से आप किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं, अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं। जानिए इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ...

mohini ekadashi 2018
mohini ekadashi 2018

धनु राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण को आदर सहित घर पर आमंत्रित करें और भरपेट भोजन कराएं। साथ ही अपनी इच्छानुसार कुछ दक्षिणा भी दें। अगर ब्राह्मण भोजन के लिये स्वयं घर पर न आ सके, तो एक थाली में भोजन निकालकर उनके घर दे आएं और वहीं पर पैर छूकर उन्हें कुछ दक्षिणा भी दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
अपने दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाने के लिये आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें। उसके बाद केले के वृक्ष की जड़ में पानी डालें और अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये कुछ देर शांत मन से केले के वृक्ष में भगवान का ध्यान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।

अगली स्लाइड में पड़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल