1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: मनी प्लांट घर में रखते वक्त भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान

Vastu Tips: मनी प्लांट घर में रखते वक्त भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2020 10:05 am IST,  Updated : May 14, 2020 08:05 pm IST

ज्यादातर लोगों के घर और ऑफिस में आपने मनी प्लांट लगे हुए देखा होगा। क्या आपको पता है मनी प्लांट को रखते वक्त इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।

Money Plant Keeping Your Home do not Avoid These Things Money Plant Vastu Tips to Become Wealthy: मन- India TV Hindi
Money Plant Keeping Your Home do not Avoid These Things Money Plant Vastu Tips to Become Wealthy:Vastu Tips: मनी प्लांट घर में रखते वक्त भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान  Image Source : INSTAGRAM/ MY_TINY_GARDEN_STORIES

ज्यादातर लोगों के घर या फिर ऑफिस में आपने मनी प्लांट का पौधा जरूर लगा देखा होगा। मनी प्लांट अपने आप में बहुत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी एक डाल को आप किसी भी बोतल या फिर गमले में लगा दीजिए तो ये आसानी से लग जाता है। कई लोगों के घरों में एक या दो नहीं बल्कि कई मनी प्लांट लगे होते हैं। जैसा की नाम से ही साफ है मनी प्लांट लोग घर में आर्थिक तरक्की की वजह से लगाते हैं। अगर आपने अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट को लगा रखा है तो वास्तु के अनुसार आपके लिए कुछ चीजें जानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मनी प्लांट रखने की दिशा या फिर किस में उसे आपने लगाया हुआ है ये भी बहुत मायने रखता है। इन चीजों में से कोई एक भूल भी नुकसान दायक हो सकती है। 

मनी प्लांट से संबंधित जरूरी बातें

सही दिशा में रखें

मनी प्लांट को कहीं भी रख देने से आपको उसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। इसका पूरा फायदा आपको मिले इसके लिए जरूरी है कि आप सही दिशा में इसे रखें। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। 

लताएं न छुएं जमीन से
मनी प्लांट तेजी से बढ़ता है। जैसी ही ये बढ़ता है तो इसकी लताएं फैलती जाती हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखिए कि मनी प्लांट की लताएं जमीन से दूर ही रहें। इन्हें आप किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें ताकि बेल रस्सी के सहारे ऊपर की तरफ बढ़ती रहे। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई लताएं तरक्की का प्रतीक होती हैं। मनी प्लांट को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसीलिए मनी प्लांट का जमीन को छूना उनका अनादर होता है। 

भूल कर भी न लगाइए प्लास्टिक में
मनी प्लांट को भूलकर भी प्लास्टिक में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस प्लांट को हमेशा कांच या फिर मिट्टी के गमले में ही लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही चीजें शुद्ध होती हैं। जबिक प्लास्टिक रिसाइकिल होती है। 

घर के अंदर ही रखिए मनी प्लांट
कई लोग मनी प्लांट को छत पर रख देते हैं। अगर आपने भी छत पर रखा हुआ है तो उसे वहां से हटा दीजिए। मनी प्लांट इंडोर प्लांट है। इसे घर के अंदर ही रखिए। वास्तु के अनुसार इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। घर के अंदर इस प्लांट को रखने से धन में वृद्धि होती है। 

घर में लगा मनी प्लांट दूसरों को न दें
कभी भी अपने घर में लगे मनी प्लांट को दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर चली जा सकती है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल