1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सुबह आंख खुलते ही गलती से भी न देखें इन चीजों को नहीं तो हो जाएगा पूरा दिन खराब

सुबह आंख खुलते ही गलती से भी न देखें इन चीजों को नहीं तो हो जाएगा पूरा दिन खराब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2017 06:10 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 06:10 pm IST

सुबह के वक्त भूल से भी इन चीजों का न करें दर्शन

morning wakeup- India TV Hindi
morning wakeup

धर्म डेस्क: आपने अक्सर सुना होगा कि सुबह की शुरुआत बहुत ही अच्छे और शांतिपूर्वक ढंग से करना चाहिए। घर के बड़े-बूढ़े अक्सर सुबह को क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए इन सब को लेकर कई तरह के टिप्स देते रहते हैं लेकिन अगर आप भी इनसब चीजों को मानते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आपने देखा भी होगा कि अगर दिन की शुरुआत खराब होती है तो आपका पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी दिन की शुरुआत चाहते हैं खास तरीके से सुबह के वक्त सबसे पहले उठकर ये काम करें।

mirror
mirror

आईना न देखें

सुबह उठने के बाद सबसे पहले आईना देखना अशुभ माना गया है. इसलिए कोशिश करे कि भूल से भी बेडरूम में आईना न रखें। सुबह के वक्त आईना देखने से विचारों में नेगेटिवीटी बढ़ सकती है। कभी भी भूल से भी बिस्तर के सामने आईना लगा के न रखें अगर आपके पलंग के सामने आईना है भी तो आईना को किसी कपड़े से ढक दें।

nature
nature

अच्छी फोटो देखें
सुबह उठने के बाद शुभ चीजें देखनी चाहिए। जैसे सुबह उठने क बाद सबसे पहले अपनी हथेलियां देखें। देवी-देवताओं की फोटो या सुंदर और अच्छी फोटो देखनी चाहिए।

shadow
shadow

दूसरे की छाया न देखें
सुबह उठकर छाया देखने से भी बचना चाहिए। दरअसल खुद की छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।

lion
lion

किसी जानवर की तस्वीर न देखें

बाघ, शेर, चीता या किसी दूसरे जानवर की फोटो न देखें। इस तरह के फोटो देखने से आपके घर में कलह हो सकती है। 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल