1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 03:48 pm IST

चार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र के दौरान विभिन्न राशि वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए या कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए इनके बारें में

mrigashira nakshatra  on 14  june 2018
mrigashira nakshatra  on 14  june 2018

मिथुन राशि
अगर आप अपने कामों में सफलता पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अपने घर में हिरण की ऐसी फोटो लगानी चाहिए, जिसमें हिरण का मुंह ठीक आपके मुंह के सामने की तरफ हो। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फोटो में बिना सिंग वाला हिरण होना चाहिए। क्योंकि मृगशिरा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बिना सिंग वाला हिरण ही है, न कि सिंग वाला हिरण। इसके अलावा घर मे हिरण की फोटो ऐसी दिशा में लगानी चाहिए, जहां पर घर से बाहर आते-जाते समय वह फोटो आपकी नजर में पड़ जाये। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि
अगर अपने भाईयों के साथ आपके संबंधों में खटास आ गई है और वो आपकी किसी भी काम में मदद नहीं करना चाहते हैं तो भाईयों के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिये आज के दिन सवा किलो मसूर की दाल लें और घर के आस-पास किसी हनुमान जी के मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से भाईयों के साथ संबंधों में आ रही खटास दूर होगी और वो जल्द ही खुद से चलकर आपकी मदद करने में रुचि दिखाना शुरू कर देंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल