1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार के साथ बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 03:48 pm IST

चार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र के दौरान विभिन्न राशि वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए या कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए इनके बारें में

mrigashira nakshatra  on 14  june 2018
mrigashira nakshatra  on 14  june 2018

सिंह राशि
अगर आप कर्ज से परेशान हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो कर्ज से मुक्ति पाने के लिये आज के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंगल कामूल मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:। आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए। साथ ही जाप के बाद हनुमान जी को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि
अगर आपके दाम्पत्य संबंधों से खुशियां अचानक से कहीं गायब हो गई हैं और जिन्दगी में सब कुछ ठहर सा गया है तो आज के दिन एक सूखा नारियल, यानी गोला लें। अब उस नारियल पर एक मौली बांधे और मौली पर थोड़ी-सी चमेली के तेल की खुशबू लगाएं। यहां ध्यान रहे कि खुशबू मौली पर लगानी है न कि नारियल पर। मौली पर खुशबू लगाने के बाद उस नारियल पर अपने जीवनसाथी के हाथ स्पर्श कराएं। फिर उस सूखे नारियल या गोले को हनुमान जी के मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों से अचानक गायब हुई खुशियां फिर से बहाल होंगी और जिन्दगी में सब कुछ फिर से ठीक गति से चलने लगेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल