1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नरसिंह जयंती 2018: आज के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

नरसिंह जयंती 2018: आज के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 07:02 am IST

नरसिंह जयंती 2018: हस्त नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इस नक्षत्र को हमारे जीवन में परिश्रम करने की क्षमता, विशेषकर कि हाथ की कला से किये जाने वाले कार्यों के साथ जोड़कर देखा जाता है। अतः इस नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Narsingh Jayanti 2018
Narsingh Jayanti 2018

मिथुन राशि
अगर आपके अन्दर कॉन्फिडेंस लेवल पहले की अपेक्षा कुछ कम हो गया है और आप अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं तो आज के दिन सफेद मोतियों की माला गले में धारण करें और जब तक आपको अपने अन्दर कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ नजर न आये, तब तक उस माला को पहने रखें। ऐसा करने से आपके अन्दर जल्द ही कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट होगा और आप अपना काम ठीक ढंग से करने में समर्थ होंगे।.

कर्क राशि
अपने जीवनसाथी के भविष्य की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन दो मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी चीनी लेकर या आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जितनी मात्रा में चावल लें, उसकी आधी मात्रा में चीनी लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के भविष्य की बेहतरी सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल