1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नरसिंह जयंती 2018: आज के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

नरसिंह जयंती 2018: आज के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 07:02 am IST

नरसिंह जयंती 2018: हस्त नक्षत्र के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इस नक्षत्र को हमारे जीवन में परिश्रम करने की क्षमता, विशेषकर कि हाथ की कला से किये जाने वाले कार्यों के साथ जोड़कर देखा जाता है। अतः इस नक्षत्र में कुछ खास उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Narsingh Jayanti 2018
Narsingh Jayanti 2018

कुंभ राशि
अगर आपके परिवार की सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गई है, तो उसे फिर से कायम करने के लिये आज के दिन एक सफेद रंग के फूल वाले पौधे की जड़ में थोड़ा-सा दूध डालें और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिये भोले बाबा का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि
समाज में अपनी एक पहचान कायम करने के लिए या दूसरे लोगों के बीच अपना रूतबा बढ़ाने के लिये आज के दिन घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मन्दिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें। साथ ही आज पूरा दिन उस चांदी की वस्तु को मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन स्नान आदि के बाद उस चांदी की वस्तु को मन्दिर से उठाकर आप अपने पास कहीं भी रख सकते हैं या उसे उपयोग में ला सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी और दूसरे लोगों के बीच आपका रूतबा बढ़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल