1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि जंयती: आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, साढ़े सती और ढैय्या ये निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय

शनि जंयती: आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, साढ़े सती और ढैय्या ये निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2018 04:22 pm IST,  Updated : May 15, 2018 11:49 am IST

शनि अमावस्या पर इस बार विशेष संयोग सहित कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। शनि अमावस्या इस बार 15 मई 2018 (मंगलवार) को पड़ रही है। ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार इस शनि अमावस्या का विशेष महत्व है।

कन्या
कन्या

कन्या राशि वालों अगर आप जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मसले में फंसे हैं या अपना मकान बनाने के लिये आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आज के दिन बजरंग बाण में दी गई इन पंक्तियों का जाप करें।                                                                    
अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहु उर अन्तर्यामी।।
आज के दिन इन पंक्तियों का 11 बार जाप करने से आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी और साथ ही खुद का मकान बनाने में आ रही दिक्कतों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।    

तुला राशि वालों अगर आप अपनी नौकरी को लेकर दुविधा में हैं या आपके ऑफिस में नौकरी के किसी पद को लेकर एक साथ बहुत-से दावेदार खड़े हो गए हैं और उठापटक की स्थिति बन रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने आपको सेफ जोन में रखने के लिये आज के दिन आप संकटमोचन हनुमानष्टक की इन पंक्तियों का जाप करें।    
काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो,
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसों नहिं जात है टारो।।

आज के दिन मत्तगयंद छंद में लिखी गई हनुमान जी की इन पंक्तियों का जाप करने से आप नौकरी में बन रही दुविधा या उठापटक की स्थिति से बाहर निकलेंगे। नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि वालों अगर आप कुछ दिनों से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब उनसे बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज के दिन बजरंग बाण में दी गई इन पंक्तियों का जाप करें।    
जै गिरिधर जै जै सुखसागर। सुर समूह समरथ भटनागर।।
आज के दिन हनुमान जी के इन पंक्तियों का जाप करने से आपको आर्थिक परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि वालों अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये, अपने आपको दुरुस्त रखने के लिये आज के दिन आप मत्तगयंद छंद में लिखे गए संकटमोचन हनुमानष्टक की इन पंक्तियों का जाप करें।    
आनि संजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो,
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो।। 
आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप दुरुस्त रहेंगे, लिहाजा स्वस्थ रहने से आप ज्यादा काम कर पायेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल