1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि जंयती: आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, साढ़े सती और ढैय्या ये निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय

शनि जंयती: आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, साढ़े सती और ढैय्या ये निजात पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2018 04:22 pm IST,  Updated : May 15, 2018 11:49 am IST

शनि अमावस्या पर इस बार विशेष संयोग सहित कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। शनि अमावस्या इस बार 15 मई 2018 (मंगलवार) को पड़ रही है। ज्योतिषी पंडित धनंजय पाण्डेय के अनुसार इस शनि अमावस्या का विशेष महत्व है।

मकर
मकर

मकर राशि वालों अगर जीवनसाथी के साथ कुछ दिनों से आपके वैचारिक मतभेद चल रहे हैं और आपकी कोशिशों से वो सुलझ नहीं पा रहे हैं, तो आज के दिन संकटमोचन हनुमानष्टक की इन पंक्तियों का जाप करें।    
हेरि थके तट सिंधु सबै तब लाय, सिया-सुधि प्रान उबारो,
को नहिं जानत है जग में कपिद, संकटमोचन नाम तिहारो।। 

आज के दिन इन पंक्तियों का जप करने से जीवनसाथी के साथ चल रहे आपके वैचारिक मतभेद जल्द ही सुलझेंगे और आपके बीच प्यार की बहार फिर से बहेगी।

कुंभ राशि वालों अगर आपकी आमदनी अच्छी है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन बजरंग बाण में दी गई हनुमान जी की इन पंक्तियों का जप करें।   
अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनन्द हमारो।।
आज के दिन इन पंक्तियों का 31 बार जाप करने से आपकी आमदनी अच्छी रहेगी और आपको अपने बढ़ते खर्चों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि वालों अगर आप नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं, तो अपनी यह इच्छा पूरी करने के लिये आज के दिन बजरंग बाण की इन पंक्तियों का जाप करें।  
सीता निरखि परमपद लीन्हा। जाय विभीषण को सुख दीन्हा।। 
आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से जल्दी ही आपको नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल