1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार से शुरू हो गए है पंचक, जानिए कौन से काम करना ला सकता है महासंकट

बुधवार से शुरू हो गए है पंचक, जानिए कौन से काम करना ला सकता है महासंकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 05:30 pm IST

पंचक , अप्रैल 11: ज्योतिषों के अनुसार पंचक का होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इन 5 दिनों में कई ऐसे काम होते है जो करने की मनाही है। इस बार यह 11 अप्रैल दोपहर 12:38 से शुरु होगे, जो कि 16 अप्रैल सुबह 04:06 तक रहेगा। जानिए पंचक के प्रकार और ऐसे कौन से काम है जो नहीं करने चाहिए।

Panchak start on 11 April 2018- India TV Hindi
Panchak start on 11 April 2018

धर्म डेस्क: ज्योतिषों के अनुसार पंचक का होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इन 5 दिनों में कई ऐसे काम होते है जो करने की मनाही है। इस बार यह 11 अप्रैल दोपहर 12:38 से शुरु होगे, जो कि 16 अप्रैल सुबह 04:06 तक रहेगा। जानिए पंचक के प्रकार और ऐसे कौन से काम है जो नहीं करने चाहिए।

क्या है पंचक

धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से रेवती तक के नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहा जाता है। आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ पंचक की शुरुआत हुआ है। पंचक इन 5 खास नक्षत्र में ही लगता है जो कि धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। जिसमें कोई भी शुभ काम करने की मनाही है।

पंचक के प्रकार
मृत्यु पंचक
शनिवार को शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहते है। इस पंचक में शादी जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। इस पंचक में कोई भी ऐसे काम नही करना चाहिए जोखिम भरे हो। ऐसा करने से जान माल का नुकसान हो सकता है।

रोग पंचक
यह पंचक रविवार से शुरू होता है। यह पंचक पांच दिनों के लिए शारीरिक और मानसिक कष्ट देने वाला होता है। इस पंचक में यज्ञोपवीत भी नही किया जाता है। हर शुभ काम की मना ही होती है।

नृप पंचक
यह पंचक सोमवार से शुरु होता है। इसमें भी कोई भी नई नौकरी ज्वाइन नही करना चाहिए। अशुभ माना जाता है। इस दिनों में सरकारी नौकरी के लिए शुभ माना गया है। अगर आपकी सरकारी नौकरी है तो आपको फायदा हो सकता है।

अग्नि पंचक
मंगलवार को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहते है। इस पंचक में घर का निर्माण या फिर ग्रह प्रवेश की मनाही होती है। लेकिन इस पंचक में कोर्च से संबंधिक कोई विवाद हो तो उसे किया जा सकता है। इल पंचक में आग का डर रहता है।

चोर पंचक
शुक्रवार को शुरू होने वालें पचंक को चोर पंचक कहते है। इस दिन यात्रा करने की मनाही होती है। साथ ही इस दिनों में व्यापार लेन देन की भी मनाही होती है। अगर इस दिन मनाही वाले काम करते है तो आपको धन की हानि होती है।

इसके अलावा सोमवार और बुधवार, गुरुवार को पड़ने वाले पंचको में दिएं हुए इन पंचको के 5 काम नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अन्य शुभ काम किए जा सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कौन से काम करना है वर्जित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल