1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पंचांग 21 मई 2018: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार किस कामों के लिए है शुभ दिन, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

पंचांग 21 मई 2018: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार किस कामों के लिए है शुभ दिन, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 06:21 am IST,  Updated : May 21, 2018 06:21 am IST

पंचांग 21 मई 2018: सोमवार को यायीजयद, ध्रुव और वृद्धि नाम के 3 शुभ योग बन रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Panchang 21 May 2018- India TV Hindi
Panchang 21 May 2018

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज आश्लेषा नक्षत्र है। आश्लेषा नक्षत्र आज रात 09:25 तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से एक, आश्लेषा नौवां नक्षत्र है। इसके साथ ही आज वृद्धि योग, यायीजयद योग के साथ ध्रुव योग बन रहे है।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज के दिन का सही समय जो की सही कार्य करने का है, और आज कब कौन सी दशा कौन से टाइम में चल रही है।

यायीजयद योग: रात 12:18 पर शुरू हो चुका है और आज पूरा दिन पार करके रात 09:25 तक रहेगा।

करण: गरज - दोपहर 12:40 के बाद वणिज
शक संवत   1940 नाम: ( विलम्बी )
विक्रम संवत: 2075 नाम – ( विरोधकृत् )
नक्षत्र: अश्लेषा

राहुकाल
दिल्ली: सुबह 07:10 से 08:53 तक
मुंबई: सुबह 07:41 से 09:19 तक
चंडीगढ़: सुबह 07:08 से 08:52 तक
लखनऊ: सुबह 06:58 से 08:40 तक
भोपाल: सुबह 07:17 से 08:57 तक
कोलकाता: सुबह 06:34 से 08:14 तक
अहमदाबाद: सुबह 07:36 से 09:16 तक

अशुभ समय
आज कोई अशुभ समय नही है। अब ये अशुभ समय आने वाली 25 तारीख को रात 02:58 पर रहेगा
और इससे कर्क, तुला, मकर, और मीन राशियां प्राभावित होगी। ध्यान रहे इस समय के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल