1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2018 02:53 pm IST,  Updated : May 21, 2018 06:25 am IST

राशिफल 21 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। आज षष्ठी नक्षत्र है। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र भी है। सोमवार के दिन पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभफलदायी होता है। सोमवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज आश्लेषा नक्षत्र है। आश्लेषा नक्षत्र आज रात 09:25 तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से एक, आश्लेषा नौवां नक्षत्र है। इसके साथ ही आज वृद्धि योग, यायीजयद योग के साथ घ्रुव योग बन रहे है। 

सोमवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ के असार नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। शारीरिक रुप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज लंबे समय से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकलेगा । ऑफिस में चल रही परेशानियों का अंत होगा । इस राशि के लकड़ी के व्यापार से जुड़े कारोबारी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है । माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी । मां दुर्गा को लाल चुन्नी चढ़ायें आपकी मनोकामना पूरा होगी।

वृष राशि- आज आपका दिन लव लाइफ के लिहाज से शानदार रहेगा । लवमेट के साथ शॉपिंग पर जाएंगे । आपसी मनमुटाव खत्म होगा । इस राशि के कंप्यूटर इंजीनियर को विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे। बदलती परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी और माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आज नए-नए विचार आपके मन में आएंगे ।  जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब भी रहेंगे । किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी । मुलाकात में किसी नए कारोबार पर चर्चा होगी । आज व्यर्थ वाद-विवद से दूर रहें । किसी को आज उधार देने से बचें ।  भगवान शंकर को दूध चढ़ायें धन में वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल