1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2018 02:53 pm IST,  Updated : May 21, 2018 06:25 am IST

राशिफल 21 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। आज षष्ठी नक्षत्र है। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र भी है। सोमवार के दिन पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभफलदायी होता है। सोमवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि- आज किस्मत आपका साथ देगी। जिस अच्छे मौके का आप कई दिन से इंतजार कर रहे थे आज वो मौका आपको मिलेगा। साथ ही आपको उस कार्य में सफलता भी मिलेगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स नजर आएंगे। लवमेट आज साथ में टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आज जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में सभी  खुशियां मिलेंगी । 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उनकी कंपनी की एक बड़ी डील फाइनल होगी। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज धनलाभ के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में आज सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करेंगे। जिससे परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा-सा परेशान हो सकते है। आज देवी मां के मंदिर में श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि -  आज आप ऑफिस में कई अहम फैसले लें सकते हैं। किसी सीनियर की मदद से आपको धनलाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के  साइंस के स्टूडेंट्स आज  प्रैक्टिक क्लास जरूर करें। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने का प्लान बना रहे है, मौसम का ख्याल करते हुए पानी साथ रखें । आज जॉब संबंधी खुशखबरी मिलने से  परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। शाम को घर में पार्टी का प्लान भी बना सकते है। मां दुर्गा को पंचमेवे का भोग लगाने से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल