1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

राशिफल 21 मई 2018: सोमवार का दिन इन राशियों में से 6 की लव लाइफ रहेगी शानदार, मिलेंगे बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2018 02:53 pm IST,  Updated : May 21, 2018 06:25 am IST

राशिफल 21 मई 2018: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। आज षष्ठी नक्षत्र है। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक पुष्य नक्षत्र भी है। सोमवार के दिन पुष्य नक्षत्र बड़ा ही शुभफलदायी होता है। सोमवार के दिन इतना शुभ योग बनने के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि - आज के दिन लक आपको पूरा सपोर्ट करेगा। आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा ना करें...नहीं तो आपके परिजन आप से नाराज़ हो सकते हैं । आज लवमेट एक साथ जरूर समय बिताएं.... विवाहित आज पार्टनर कोई गिफ्ट दें, रिश्तों में मजबूती आएगी। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। घर में पेड़-पौधे लगाने से मन का तनाव कम होगा।

कुंभ राशि -आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आज आप भजन-कीर्तन में शामिल होने की योजना बनाऐंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की संभावना है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलने से आपके सारे काम होंगे।

मीन- इन राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है।  विदेश में पढ़ने के लिए दोस्त से मदद मिलेगी । इस राशि के बिजनेसमैन को नए व्यापार में पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा । इसमें बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनकी तलाश जल्दी ही पूरी होगी । आपको किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आज किसी से भी वाद-विवाद से बचकर रहने की जरुरत है। वाणी पर संयम  रखें । सुंदरकांड का पाठ करें
आपकी हर समस्या दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल