धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरा दिन पार करके कल शाम 07:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10:44 तक हर्षणयोग और शाम 07:55 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पूर्वाफाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र की राशि सिंह है, जबकि इसके स्वामी शुक्राचार्य हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आज का पंचांग।
Related Stories
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी – शाम 07:55 तक
करण: बालव- सुबह 07:50 तक, कौलव: शाम 7 बजकर 14 मिनट कर
पक्ष: शुक्ल
योग: हर्षण – रात 10:44 तक
शक संवत 1940 नाम - (विलम्बी)
विक्रम संवत 2075 नाम – (विरोधकृत्)
राहुकाल
दिल्ली: दोपहर 12:18 से 02:01 तक
मुंबई: दोपहर 12:36 से 02:14 तक
चंडीगढ़: दोपहर 12:19 से 02:03 तक
लखनऊ: दोपहर 12:03 से 01:45 तक
भोपाल: दोपहर 12:17 से 01:57 तक
कोलकाता: दोपहर पहले 11:34 से दोपहर 01:13 तक
अहमदाबाद: दोपहर 12:36 से 02:16 तक
किस दिशा में जाना होगा शुभ
कुछ शहरों का राहुकाल और अब आज की यात्रा की शुभ दिशा क्या है, घर से निकलकर किधर जायें कि फायदा हो, तो वो शुभ दिशा है पूर्व और दक्षिण-पूर्व आज आप अपने शहर से पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में पड़ने वाले शहरों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। यात्रा शुभ और कल्याणकारी होगी। आपको रिश्ते के लिए जाना है, आपको किसी नये काम या एग्रीमेन्ट के लिए जाना है, घर से पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में जाइए फिस जाते समय खास ख्याल रखिये, घर से निकलकर कुछ कदम 7 कदम पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में जाइये, क्लॉक वाइज़ घूमकर अपने काम के लिए चले जाइये, सारे दिन शुभ यात्रा के शुभ परिणाम मिलते ही रहेंगे यानि के आपके तमाम काम बिना किसी विघ्न बाधा के पूरे होते रहेंगे