1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: सपने में मोरपंख सहित ये 5 चीजें दिखें तो मिलता है भाग्योदय का संकेत

Dream Interpretation: सपने में मोरपंख सहित ये 5 चीजें दिखें तो मिलता है भाग्योदय का संकेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2021 07:07 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 08:05 am IST

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे भाग्य जुड़ा होता है। कहते हैं कि भाग्य से जुड़ें सपने दिखने पर किस्मत खुलने का संकेत मिलता है।

dream interpretation - India TV Hindi
सामुद्रिक शास्त्र Image Source : FREEPIK.COM

हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब और फल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे हमारा  भाग्य जुड़ा होता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। भाग्य से जुड़े सपनों को बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे सपने दिखने पर इनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न तो यह सपने पूरे होते हैं और न ही इनका कोई फल मिल पाता है।

सपने में दिखे मोरपंख 

मोरपंख को मंगलकारी माना जाता है। कहते हैं कि सपने में मोरपंख दिखने से ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। साथ ही यह माना जाता है कि यह सपना मनुष्य का भाग्योदय करवाता है। अगर आपने सपने में मोरपंख देखा है तो आप यह मान लीजिए कि आपकी जिंदगी जल्द ही सुखों से भरने वाली है। 

हंस देखना है शुभ 

सामुद्रकि शास्त्र के मुताबिक हंस का सपना किस्मत वालों को आता है। कहते हैं कि सपने में हंस देखने से भाग्योदय होता है। यह सपना जल्द भाग्य खोलता है। अगर आपको सपने में हंस दिखे तो भूलकर भी यह सपना किसी को न बताएं। ऐसा करने से इसका प्रभाव कम हो जाता है। 

वीणा बजाती कन्या 

अगर आपने सपने में वीणा बजाती हुई कोई लड़की देखी तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह सपना बहुत प्रभावशाली होता है। इससे मनुष्य का भाग्योदय होता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि यह सपना जिंदगी के संघर्षों को दूर करता है और तरक्की के रास्ते खोलता है। 

पीले रंग की किताब मिलना

सपने में अगर कोई आपको पीले रंग की किताब देता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति का भाग्योदय होता है। मान्यता है कि इस सपने को देखने  के बाद से किस्मत आप का साथ देना शुरू कर देती है। ऐसा सपना देखने के बाद किसी से इसका जिक्र नहीं करना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल