1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: शनिवार के दिन बहुत ही शुभ योग, लखपति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

प्रदोष व्रत: शनिवार के दिन बहुत ही शुभ योग, लखपति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2018 02:06 pm IST,  Updated : May 25, 2018 02:06 pm IST

आज शनि प्रदोष व्रत है और शास्त्रों में शनि प्रदोष का बड़ा ही महत्व है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिये शनि प्रदोष अत्यंत फलदायी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Pradosh vrat
Pradosh vrat

तुला राशि
शनिदेव की कृपा से अपने सारे काम बनाने के लिये आज के दिन एक मिट्टी का बड़ा-सा दिया लेकर, उसमें सरसों का तेल डालें और रूई की बत्ती लगाएं। अब घर के बरामदे में उस दीपक को जलाइए। साथ ही उस जलते हुए दीपक के साइड में एक काले रंग का लंबा-सा धागा लेकर रख दें। अब उस दीपक को जलता हुआ छोड़ दें। बाद में जब दीपक अपने आप बुझ जाये, तो पास में रखे उस काले धागे को अपने गले में पहन लें और उस मिट्टी के दीपक को किसी नदी या तालाब में बहा दें। इस प्रकार ये उपाय करने से शनिदेव की कृपा से आपके सारे काम बनने लगेंगे।

वृश्चिक राशि
अपने बिजनेस में धन की बढ़ोतरी के लिये आज के दिन किसी जरूरतमंद को काले रंग की कोई पहनने की चीज़ गिफ्ट करें या कोई ऐसी चीज़ जैसे छाता आदि गिफ्ट करें, जो वह अपने इस्तेमाल में ले सकें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में धन की बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल