1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: शनिवार के दिन बहुत ही शुभ योग, लखपति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

प्रदोष व्रत: शनिवार के दिन बहुत ही शुभ योग, लखपति होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2018 02:06 pm IST,  Updated : May 25, 2018 02:06 pm IST

आज शनि प्रदोष व्रत है और शास्त्रों में शनि प्रदोष का बड़ा ही महत्व है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिये शनि प्रदोष अत्यंत फलदायी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

Pradosh vrat
Pradosh vrat

कुंभ राशि
दूसरों की बुरी नजर से अपने और अपने घर-परिवार को बचाये रखने के लिये आज शनि प्रदोष के दिन एक चुटकी नमक, एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी लाल मिर्च का पाउडर, थोड़े-से राई के दाने और थोड़ी-सी काली मिर्च लेकर, उस पर तीन बार शनि के मंत्र- ‘शं शनिश्चराय नमः‘ का जाप करके, आग में जला दें। आज के दिन ऐसा करने से दूसरों की बुरी नजर से आपका और आपके परिवार का बचाव होगा।

मीन राशि
अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन अपने वजन के बराबर सरसों की खली किसी गौशाला में दान देकर आयें। साथ ही किसी भी एक गाय के पैर छूकर आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल