1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 08:27 pm IST

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

सिंह राशि 
अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिये आज के दिन गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मन्दिर में दान करें। साथ ही मन्दिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकालकर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मन्दिर में ही रखी रहने दें। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

कन्या राशि 
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाये रखना चाहते हो और उसमें प्यार कम होने की कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहते हो, तो आज के दिन कोई दो अच्छी-सी खुशबू वाले शीशी इत्र की खरीदें और उसमें से एक शीशी को किसी मन्दिर में दान कर दें और दूसरी शीशी को अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल