1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 08:27 pm IST

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

तुला राशि 
अगर आपके जीवनसाथी का ध्यान अब आपके ऊपर ज्यादा नहीं रहता और रिश्तों में प्यार पहले की अपेक्षा कम हो गया है, तो आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:  आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करना है, लेकिन ध्यान रहे कि दोपहर 2:23 से पहले अपना जाप पूरा कर लें। क्योंकि उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र समाप्त हो जायेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

वृश्चिक राशि 
अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मन्दिर में रख दें, बुझाएं नहीं। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल