1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

मंगलवार को बन रहा है खास नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 08:27 pm IST

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सुकर्मा योग के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

कुंभ राशि 
अगर आपके घर में पैसों का आवागमन कुछ समय से कम हो गया है, तो अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिये आज के दिन माता महालक्ष्मी की उपासना करें और उनके मंत्र का जाप करें। माता महालक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है-  ;ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीदे श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से माता की कृपा से आपके घर में फिर से पैसों का आवागमन होने लगेगा, लेकिन अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आये तो आप केवल “श्रीं ह्रीं श्रीं’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो “श्रीं” ही है। इसके अलावा एक बात और बता दूं कि महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिये स्फटिक की माला को सर्वोत्तम कहा गया है। कमगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन ये दोनों न होने पर आप रूद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

मीन राशि
अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप आज के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीज़ों का उपयोग करने से बचें।. इससे आपको शुभ फल मिलेंगे, लेकिन अगर आपको आस-पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।  बता दूं किये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल