1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ रवियोग, शुभ प्रभाव के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ रवियोग, शुभ प्रभाव के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2018 06:27 am IST,  Updated : May 23, 2018 06:27 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरा दिन पार करके कल शाम 07:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10:44 तक खुशी प्रदान करने वाला हर्षण योग और शाम 07:55 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ..

Purva Phalguni nakshatra on 23 may 2018
Purva Phalguni nakshatra on 23 may 2018

मिथुन राशि
अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें, लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये, इसके लिये किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए, उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि
जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी प्यार बना रहे, तो इसके लिये आज के दिन केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:। आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करने से आपके जीवन में खुशियों का संचार बढ़ेगा और आपके पारिवारिक रिश्तों में प्यार बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल