1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ रवियोग, शुभ प्रभाव के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ रवियोग, शुभ प्रभाव के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2018 06:27 am IST,  Updated : May 23, 2018 06:27 am IST

आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज पूरा दिन पार करके कल शाम 07:45 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10:44 तक खुशी प्रदान करने वाला हर्षण योग और शाम 07:55 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ..

Purva Phalguni nakshatra on 23 may 2018
Purva Phalguni nakshatra on 23 may 2018

धनु राशि
जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। अगर कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हो, तो दही से बनी कोई चीज़ उन्हें खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की ही तरक्की मिलेगी

मकर राशि
अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी तबीयत में सुधार के लिये या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी तबीयत में धीरे-धीरे करके सुधार आने लगेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल