1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 03:06 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:06 pm IST

संयोग से आज शुक्रवार का दिन है। अतः शुक्र संबंधी उपाय करने के लिये आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है और आपको बता दूं कि दाम्पत्य संबंधों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकालने के लिये शुक्र के उपाय बड़े ही कारगर हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन और शुक्र से जुड़े उपायों में माता लक्ष्मी की भी उपासना करनी चाहिए।

Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday
Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday

सिंह राशि
शुक्र से संबंधित शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन कुम्हार के घूमते हुए चाक से थोड़ी-सी गीली मिट्टी लाएं और उस मिट्टी से एक लड्डू की आकृति बना लें। यहां एक बात ध्यान रखें कि कुम्हार को मिट्टी के बदले कुछ गिफ्ट देना न भूलियेगा। अब उसे अच्छे से सुखा लें। अब उस सूखे हुए मिट्टी के लड्डू पर सफेद रंग कर दें और उस पर मौली का धागा एक बार लपेट दें। अब उस मिट्टी के लड्डू को आप चाहें तो अपने मन्दिर में रख दें या अपने पास रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको शुक्र संबंधी शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, तो इसके लिये आज के दिन एक गोबर के कंडे की कोर बनाएं। अब उस कोर पर दो कपूर रखें और उन कपूर पर दो लौंग के जोड़े रखें। अब लौंग समेत कपूर को जलाएं और उससे पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद उस कोर को अपने घर की दक्षिण दिशा में रख दें और बुझाएं नहीं, खुद से बुझने दें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल