1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 03:06 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:06 pm IST

संयोग से आज शुक्रवार का दिन है। अतः शुक्र संबंधी उपाय करने के लिये आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है और आपको बता दूं कि दाम्पत्य संबंधों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकालने के लिये शुक्र के उपाय बड़े ही कारगर हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन और शुक्र से जुड़े उपायों में माता लक्ष्मी की भी उपासना करनी चाहिए।

Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday
Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday

तुला राशि
अपने शादीशुदा रिश्ते में खुशहाली लाने के लिये आज के दिन एक कटोरी में दही और हाथ से हवा करने वाला एक पंखा लें। अब उस दही की कटोरी को उस हाथ के पंखे से ढक दें और कटोरी समेत दही और पंखा लक्ष्मी मां के मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके शादीशुदा रिश्ते में खुशहाली ही खुशहाली होगी।

वृश्चिक राशि
यदि आपके ऊपर घर-परिवार की जिम्मेदारियां बहुत अधिक हैं, परन्तु आर्थिक तंगी के कारण आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आज शुक्रवार के दिन एक कमल का पुष्प लाएं। अगर कमल का पुष्प न मिले तो कमल के पुष्प की कोई फोटो ले लें। अब उस कमल या कमल की फोटो पर रोली से तिलक करके, उसे एक लाल कपड़े के ऊपर रखें और धूपबत्ती दिखाएं। फिर उसी कपड़े में फूल को लपेटकर, आप जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां रख दें। याद रहे कि ये उपाय गुप्त रूप से करना चाहिए, तभी लाभ मिलेगा। इससे आपकी आर्थिक तंगी जल्द ही दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल