1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 03:06 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:06 pm IST

संयोग से आज शुक्रवार का दिन है। अतः शुक्र संबंधी उपाय करने के लिये आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है और आपको बता दूं कि दाम्पत्य संबंधों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकालने के लिये शुक्र के उपाय बड़े ही कारगर हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन और शुक्र से जुड़े उपायों में माता लक्ष्मी की भी उपासना करनी चाहिए।

Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday
Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday

मिथुन राशि
अगर आपकी कोई खास इच्छा है, तो उसे पूरी करने के लिये आज के दिन कमल के फूल पर बैठी मां लक्ष्मी की तस्वीर को मन्दिर में स्थापित करें और उस तस्वीर के आगे दो इलायची रखें। अब मन्दिर के सामने बैठकर अपनी इच्छा ध्यान में रखते हुए शुक्र के मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:। आज के दिन आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना है। जाप करने के बाद देवी मां को प्रणाम करें और वहां रखी दोनों इलायची को उठाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी खास इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

कर्क राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक सफेद रंग का नया रूमाल लें और उस रूमाल पर अपने जीवनसाथी या अपने लवमेट की पसंद का कोई अच्छा-सा परफ्यूम लगाएं। अब उस रूमाल को अपने जीवनसाथी या लवमेट को गिफ्ट कर दें। आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी या लवमेट के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल