1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार होने के साथ-साथ बन रहा है पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार करें ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2018 03:06 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:06 pm IST

संयोग से आज शुक्रवार का दिन है। अतः शुक्र संबंधी उपाय करने के लिये आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है और आपको बता दूं कि दाम्पत्य संबंधों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकालने के लिये शुक्र के उपाय बड़े ही कारगर हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन और शुक्र से जुड़े उपायों में माता लक्ष्मी की भी उपासना करनी चाहिए।

Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday
Purvabhadra Nakshatra on 1 june 2018 friday

कुंभ राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको ये उपाय करना चाहिए। आपको अपने जीवनसाथी के करियर की तरक्की के लिये आज के दिन किसी खेतीहर को किसी ऐसी फसल या साग-सब्जी के बीज का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहिए, जिसकी हाल ही में बुआई होने वाली हो। इसके लिये आप किसी खेतिहर से उसकी पसंद की जानकारी भी ले सकते हैं।  आज के दिन किसी खेतीहर को फसल आदि के बीज गिफ्ट करने से आपके जीवनसाथी को करियर में तरक्की ही तरक्की मिलेगी।

मीन राशि
अगर आप बिजनेस में आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबहस्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः। अगर आपको ये मंत्र बोलने में दिक्कत आये तो आप केवल “श्रीं ह्रीं श्रीं’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो “श्रीं” ही है। साथ ही मंत्र जाप के बाद देवी लक्ष्मी को पुष्पांजलि दें।  आज के दिन देवी मां के इस मंत्र का जाप करने से आपको बिजनेस में आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल