1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिनुसार मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

राशिनुसार मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2017 08:57 am IST,  Updated : Aug 28, 2017 09:28 am IST

राधाष्टमी के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ राशिनुसार इन चीजों का चढ़ाने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपको मनचाहा फल मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन चीजों को चढ़ाएं।

radhaasthmi- India TV Hindi
radhaasthmi

धर्म डेस्क: हिंदू पंचाग के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा अष्टमी का व्रत रखा जाता है।  इसे राधा अष्टमी या दूर्वा अष्टमी के नाम से भी जानते हैं। जो व्यक्ति सोलह दिनों का ये महालक्ष्मी व्रत रखता है।  सोलह दिन तक मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करता है। उसे सात जन्मों तक अखण्ड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। उसके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती है साथ ही घर पर सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इस बार राधाष्टमी 28 अगस्त, मंगलवार को पड़ रही है।

इन दिनों में राशिनुसार मां को चढ़ावा चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या चढ़ाने से कैसा फल मिलता है।

मेष राशि

इस राशि के जातक मां महालक्ष्मी को लाल चूड़ियां चढ़ाएं। आप पर हमेशा धन की वर्षा होगी।

वृष राशि
ये लोग महालक्ष्मी को सफेद वस्त्र चढ़ाएं। इससे आपके विचारों में सकारात्मकता आयेगी।

मिथुन राशि
इस राशि के जातक हरे रंग का वस्त्र मां महालक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:

कर्क राशि
इस राशि के जातक माता को मोतियों की माला पहनाएं। आपके घर-परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहेंगी।

सिंह राशि
मां महालक्ष्मी को मिल्क केक का भोग लगाएं। कमजोर लोगों को ताकत मिलेगी।

कन्या राशि
इस राशि के जातक मां महालक्ष्मी को पिस्ते से बनी मिठाई चढ़ाएं। मनचाही इच्छा पूरी होगी।

तुला राशि
मां महालक्ष्मी को सुगंध अर्पित करें। आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल