1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 3 साल बाद रक्षाबंधन में भद्रा नहीं, ये हैं रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

3 साल बाद रक्षाबंधन में भद्रा नहीं, ये हैं रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 04:41 pm IST

भाई-बहन का खास त्यौहार रक्षाबंधन भारत देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन 18 अगस्त को है।

rakhi- India TV Hindi
rakhi

धर्म डेस्क: भाई-बहन का खास त्यौहार रक्षाबंधन भारत देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन 18 अगस्त को है।

ये भी पढ़े-

श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को रक्षबंधन का त्योहार बनाया जाता हैं। इस बार इस त्योहार बहुत ही शुभ योग में हैं। इस बार बहन अपने भाई को सिंहासन गौरी योग में रक्षासूत्र बांधेगी।

भद्रा काल का योग नही

3 बाद ऐसा होगा जब राखी में भद्रा काल नहीं होगा। जिसके कारण ये दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा हैं। वेकिन इस साल रक्षासूत्र बांधने का दिनभर का योग नहीं हैं। इस बार सिंहासन और गौरी योग होने के कारण बहुत ही शुभ माना जा रहा हैं। जहां सिंहासन योग राजपाठ का प्रतीक माना जाता है। वहीं पर गौरी खुशहाली का प्रतीक है। सिंहासन योग भाईयों के जीवन में सफलता लाएगा, वहीं गौरी योग बहनों के जीवन में खुशहाली लाएगा।

रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त
इस बार पूर्णिमा 17 अगस्त को शाम 4 बजे से लग रही हैं। जो कि 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक रहेगी।  ज्योतिषचार्य के अनुसार रक्षाबंधन के दिन सुबह 10.30 से 1 बजे तक चर अमृत चौघडिय़ा है। इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहु काल है। जिसके कारण दोपहर 3 बजे तक विशेष मुहूर्त है।

वैसे इस दिन भ्रदा नहीं हैं। जिसके कारण बहने भाईयों तो दिनभर राखी बांध सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल