1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2019: नवरात्र में इस कारण 13 अप्रैल को ही मनाई जाएगी रामनवमी

Chaitra Navratri 2019: नवरात्र में इस कारण 13 अप्रैल को ही मनाई जाएगी रामनवमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 06:42 am IST

Chaitra Navratri 2019: वैसे तो नवरात्र नौ दिनों तक मनाये जाते हैं, लेकिन कभी-कभी तिथियों में बदलाव के चलते ये नवरात्र कभी आठ दिनों के, तो कभी दस दिनों के भी मनाये जाते हैं। इस बार भी तिथियों के कुछ बदलाव के चलते नवमी तिथि का व्रत अष्टमी तिथि को, यानी 13 तारीख को ही कर लिया जायेगा। जानें कारण।

Ram Navami- India TV Hindi
Ram Navami

Chaitra Navratri 2019: वैसे तो नवरात्र नौ दिनों तक मनाये जाते हैं, लेकिन कभी-कभी तिथियों में बदलाव के चलते ये नवरात्र कभी आठ दिनों के, तो कभी दस दिनों के भी मनाये जाते हैं। इस बार भी तिथियों के कुछ बदलाव के चलते नवमी तिथि का व्रत अष्टमी तिथि को, यानी 13 तारीख को ही कर लिया जायेगा।

दरअसल माधव के कालनिर्णय के पृष्ठ 229 से 230 पर आया है कि जब नवमी दो तिथियों में हो और पहली तिथि के मध्याह्न में नवमी हो, तो व्रत उसी दिन किया जाना चाहिए। किन्तु अगर नवमी दोनों दिनों के मध्याह्न में पड़ रही हो, या जब किसी भी दिन मध्याह्न को नवमी न हो, तो दशमी से युक्त नवमी में व्रत करना चाहिए। जानकारी के लिये बता दें कि इस बार नवमी तिथि 13 तारीख को दोपहर पहले 11:42 पर शुरू हो जायेगी और अगले दिन, यानी 14 तारीख को सुबह 09:36 तक रहेगी।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 13 तारीख को मध्याह्न के समय नवमी तिथि रहेगी, जबकि 14 तारीख को नवमी तिथि सुबह ही समाप्त हो जायेगी और जैसा कि हमने आपको बताया कि नवरात्र में नवमी का व्रत उसी दिन किया जाता है, जिस दिन नवमी तिथि मध्याह्न के समय हो। अतः नवमी का व्रत 13 तारीख को ही किया जायेगा और राम नवमी, राम जन्मोत्सव भी उसी दिन मनाया जायेगा। क्योंकि भगवान श्री राम का जन्म भी चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मध्याह्न के समय कर्क लग्न में हुआ था, लेकिन ध्यान रहे कि नवमी तिथि का हवन अगले दिन 14 तारीख को कियाजायेगा और उसके साथ ही नवरात्र भी पूर्ण हो जायेगी।

Navratri 2019: भूलकर भी नवरात्र में महिलाएं न रखें खुले बाल, शास्त्रों में लिखा है इसका कारण

Navratra 2019: 6 अप्रैल से शुरु हो रही है नवरात्रि, जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी

Chaitra Navratri 2019: जानें चैत्र नवरात्र में किस दिन किस रंग के कपड़ा पहनना होगा शुभ

Navratra 2019: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों को लगाएं भोग, जानें किस देवी को क्या लगाएं भोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल