1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2019: जानें चैत्र नवरात्र में किस दिन किस रंग के कपड़ा पहनना होगा शुभ

Chaitra Navratri 2019: जानें चैत्र नवरात्र में किस दिन किस रंग के कपड़ा पहनना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2019 12:56 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 12:56 pm IST

मां के नौ रुपों के अनुसार लगातार 9 दिन उसी रंग के कपड़ने पहनकर मां की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। जानें किस दिन किस रंग के पहने कपड़े। बस इस बात का ध्यान रखें कि नवरात्र में काला रंग के कपड़े न पहनें। इसे अशुभ माना जाता है।

Chaitra navratri 2019- India TV Hindi
Chaitra navratri 2019

धर्म डेस्क: 6 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरु हो जाएगे। नवरात्र हर साल 4 बार आते है। जिसमें 2 गुप्त नवरात्र आते है। इसके अलावा शारदीय नवरात्र सितंबर-अक्टूबर के बीच में पड़ते है। जिनका बहुत अधिक महत्व है। इसके अलावा  चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में खास व्रत माना जाता है। चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही 14 अप्रैल को विसर्जन किया जाएगा। नवरात्रों में मां को खुश रहने का अपना-अपना विधि-विधान होता है। अगर आप मां दुर्गा के नौ रुपों को खुश करना चाहती है तो जानें नौ दिन मां के रुपों के अनुसार किस-किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।

मां के नौ रुपों के अनुसार लगातार 9 दिन उसी रंग के कपड़ने पहनकर मां की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। जानें किस दिन किस रंग के पहने कपड़े। बस इस बात का ध्यान रखें कि नवरात्र में काला रंग के कपड़े न पहनें। इसे अशुभ माना जाता है।

नवरात्र का पहला दिन शैलपुत्री का होता है। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े पहने। इससे आपको लाभ मिलेगा।

दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। तो शुभ होगा।
नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है। इस दिन आप ग्रे कलर के कपड़े पहनें। इससे आपका हर काम बनेगा।
नवरात्र का चौथा दिन मां कुष्मांडा का होता है। इस दिन आप नांरगी रंग का कपड़े पहनें। क्योंकि मां को यह रंग काफी पसंद है।
पांचवा दिन मां स्कंद माता का माना जाता है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने शुभ माना जाता है।
छठा दिन मां कत्यायनी का माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ लाल रंग के कपड़े पहने।
नवरात्र के सांतवे दिन कालरात्रि मां की पूजा की जाती है। इस दिन आप नीला रंग के कपड़ें पहनें।
नवरात्र का आठवां दिन महागौरी का होता है। इसलिए इस दिन आप गुलाबी रंग के पहनकर पूजा अर्चना करें। शुभ लाभ मिलेगा।
नवरात्र के नवें दिन सिद्धिरात्रि की पूजा करने का विधान है। इस दिन आप बैंगनी कलर के कपड़े। अच्छा माना जाता है।

Chaitra Navratri 2019: नवरात्र में कलश स्थापना का अमृत चौघड़िया तथा शुभ अभिजीत मुहूर्त, साथ ही जानें घट स्थापना विधि

Navratra 2019: 6 अप्रैल से शुरु हो रही है नवरात्रि, जानें किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी

12 अप्रैल नवरात्र में बुध कर रहा है मीन रशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

Navratra 2019: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ रुपों को लगाएं भोग, जानें किस देवी को क्या लगाएं भोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल