1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 20 फरवरी: तुला राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से करेंगे काम, मेष राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 20 फरवरी: तुला राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से करेंगे काम, मेष राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2021 07:25 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 07:26 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके आलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज आपका काम बनते-बनते रूक सकता है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। 

ये काम करके दुश्मनों को दें ऐसी सजा, सात जन्मों तक रहेगी याद

वृष राशि

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं | आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखे, इससे चीजें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

मिथुन राशि 

MITHUN RASHI
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे। 

कर्क राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी करेंगे। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। आप पर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा, पारिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे। 

सिंह राशि 

आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। हालांकि, आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज वाहन लेने के योग बन रहे है। आपकी लाइफ में बेहतर बदलाव होगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी। 

Vastu Tips: ईशान कोण में मंदिर बनवाना होता है शुभ, लेकिन इस गलती से बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

कन्या राशि 

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि

KUMBH RASHI
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी।  इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार करेंगे। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 

वृश्चिक राशि

आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा | सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गुरु का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। 

धनु राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ेंगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

मकर राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पडेगी। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हे थोड़ी सावधानी बरते। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। |

कुंभ राशि

TULA RSAHI
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिलेगी, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। काम में सफलता मिलेगी।  

मीन राशि

आज काम से फुरसत मिलने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। मान सम्मान बढेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल