1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ये काम करके दुश्मनों को दें ऐसी सजा, सात जन्मों तक रहेगी याद

ये काम करके दुश्मनों को दें ऐसी सजा, सात जन्मों तक रहेगी याद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2021 06:28 am IST,  Updated : Feb 18, 2021 06:28 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार शत्रु की सजा पर आधारित है। 

'आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा आपका खुश रहना है।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को अगर किसी को सजा देनी है तो सबसे अच्छी सजा है आपका खुश रहना। अगर आप खुश रहेंगे तो सामने वाले के लिए उससे बड़ी तकलीफ कुछ नहीं होगी। 

अगर मनुष्य के अंदर कूट कूटकर नहीं भरी है ये एक चीज तो वर्तमान और भविष्य दोनों अंधेरे में

कई बार जिंदगी में ऐसा होता है कि आपका कोई अपना या फिर करीबी आपको धोखा दे जाता है। ऐसे में आप उससे कुछ भी कहना ठीक नहीं समझते। ये इसलिए भी होता है क्योंकि वो आपके दिल के करीब होता है। लिहाजा अगर दिल के करीब रहने वाला कोई व्यक्ति आपके साथ कुछ ऐसा करे जो उसे नहीं करना चाहिए तो तकलीफ बेशक ज्यादा होगी। 

मनुष्य किसी को भी ना बताए अपनी ये बात, वरना जीते जी मौत निश्चित

ऐसे में अगर आप उसे सबक सिखाना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है उसके सामने खुश रहना। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको तकलीफ देना वाला हमेशा यही चाहेगा कि आप दुखी रहो। अगर आप दुखी रहेंगे तो उसके मन की बात पूरी कर देंगे। इसके विपरीत अगर आप खुश रेहेंगे तो सामने वाले को आपको देखकर तकलीफ होगी। उसके मन में यही चलता रहेगा कि आखिर आप इतने खुश क्यों हैं। ऐसा करके ही आप सामने वाले को सजा दे पाएंगे और ये सजा वो जिंदगी भर याद रखेगा। इसी वजह से आचार्य  चाणक्य ने कहा है कि आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा आपका खुश रहना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल