1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर का वातावरण रहेगा अच्छा और सुगंधित, बस रोजाना सुबह करें ये उपाय

Vastu Tips: घर का वातावरण रहेगा अच्छा और सुगंधित, बस रोजाना सुबह करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2021 06:43 am IST,  Updated : Aug 23, 2021 09:57 am IST

घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए किसी रूम फ्रेशनर या फिर परफ्यूम की बजाए गुलाब की पंखुड़ियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके और भी फायदे होते हैं।

rose petals for positive vibes in home according to vastu shashtra ghar me sakaratmakta ke liye upay- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र में आज जानिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियों के बारे में। Image Source : PIXABAY.COM

वास्तु शास्त्र में आज जानिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियों के बारे में। हर कोई चाहता है कि उसके घर का वातवरण अच्छा और सुगंधित बना रहे। पूरे घर में एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। इस सबके लिये आजकल लोग बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के परफ्यूम, रूम फ्रेशनर लाते हैं और घर में छिड़कते हैं, लेकिन आप भी जानते हैं कि परफ्यूम की खुशबू कितनी देर तक टिकती है। उसे एक दिन में कई बार उपयोग में लाना पड़ता है। वहीं इसका एक प्राकृतिक तरीका भी है और वो तरीका है ताजे महकते हुए गुलाब के फूल। 

सुबह-सुबह उठकर ताजे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को एक कांच की कटोरी में साफ पानी भरकर उसमें डाल दें और उस कटोरी को ऐसी जगह पर रखें जहां बाहर से ताजी हवा आती हो। हवा से वह खुशबू धीरे-धीरे पूरे घर में फैल जायेगी और पूरा घर खुशबू और ताजगी से महक उठेगा। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा गुलाब की पंखुड़ियों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे। 

अन्य संबंधित खबरों के लिए करें क्लिक

 
 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल