1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: इस दिन श्री गणेश की राशिनुसार करें ऐसे पूजा, पाएं अपार धन-दौलत

संकष्टी चतुर्थी: इस दिन श्री गणेश की राशिनुसार करें ऐसे पूजा, पाएं अपार धन-दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2018 09:15 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 09:15 pm IST

3 फरवरी, शनिवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की उपासना करने और विभिन्न उपाय करने से अलग-अलग राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए राशि के अनुसार क्या करें।

horoscope
horoscope

तुला राशि
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये आज के दिन दूर्वा से बनी हुई एक गांठ लें और एक लोटा जल लें, जिसमें हल्दी मिली हो। अब दूर्वा की गांठ को हल्दी मिले हुए जल में डुबोकर सबसे पहले भगवान गणेश को उसका छींटा मारें और भगवान से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद पूरे घर में उस जल को दूर्वा की सहायता से छिड़क दें और बचे हुए जल को किसी पौधे की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।

वृश्चिक राशि
अगर बार-बार आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं और समय रहते पूरा नहीं हो पाते, तो इसके लिए आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश के आगे शाम के समय गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। इससे आपके काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशि केअनुसार और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल