1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्टी चतुर्थी: इस दिन श्री गणेश की राशिनुसार करें ऐसे पूजा, पाएं अपार धन-दौलत

संकष्टी चतुर्थी: इस दिन श्री गणेश की राशिनुसार करें ऐसे पूजा, पाएं अपार धन-दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2018 09:15 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 09:15 pm IST

3 फरवरी, शनिवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की उपासना करने और विभिन्न उपाय करने से अलग-अलग राशि वालों को क्या फल मिलेंगे। जानिए राशि के अनुसार क्या करें।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
आपकी खुशियों को किसी की नजर ना लगे और आपकी तरक्की होती रहे, इसके लिए आज के दिन एक कच्चा नारियल लेकर, भगवान के चरणों में लगाएं और फिर नीचे जमीन पर तोड़ दें। इसके बाद नारियल के टुकड़े प्रसाद के रूप में छोटे बच्चों में बांट दें। आपकी खुशियां और आपकी तरक्की लगातार बढ़ती रहेंगी।

मीन राशि
अपने परिवार के सदस्यों के बीच पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये आज के दिन सबसे पहले भगवान को हल्दी और अक्षत का टीका लगाएं। उसके बाद बची हुई हल्दी से परिवार के सब सदस्यों को भी तिलक लगाएं। तिलक लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि देवता को दायें हाथ की अनामिका से तिलक करना चाहिए, जबकि मनुष्य को दायें हाथ की मध्यमा उंगली से तिलक करना चाहिए। इस तरह घर के सभी सदस्यों को तिलक लगाने से सबके बीच पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल