1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें राशिनुसार जाप, होगी हर मुराद पूरी

सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें राशिनुसार जाप, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2018 06:41 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 06:41 am IST

आज सावन  का आखिरी सोमवार है। आज के दिन शिव जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जायेगी। साथ ही आज पूरा दिन रवि योग रहेगा। इस योग के दौरान किये जाने वाले सारे कार्य सिद्ध होते हैं। अतः रवि योग के दौरान शिव पूजा करने से आपकी पूजा जरूर सफल होगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

sawan 2018
sawan 2018

धनु राशि
अगर आप जीवन में हर तरह का सुख पाना चाहते हैं तो आज श्रावण के आखिरी सोमवार के दिन आपको भगवान शिव के इस विशेष मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र
है-
‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय,
धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर
वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं’
सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्-
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।

शिवजी के इस विशेष मंत्र के जाप के साथ ही आज के दिन आपको शिव मन्दिर में चावल भेंट करने चाहिए।  आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में हर तरह का सुख मिलेगा।

मकर राशि
अगर आप अपनी नौकरी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज श्रावण के आखिरी सोमवार के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का जाप करना
चाहिए। मंत्र है-
‘ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं’।।
इस मंत्र जाप के साथ ही आपको तीन बेलपत्र पर ‘ऊं’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको नौकरी में आ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल