1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें राशिनुसार जाप, होगी हर मुराद पूरी

सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें राशिनुसार जाप, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2018 06:41 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 06:41 am IST

आज सावन  का आखिरी सोमवार है। आज के दिन शिव जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जायेगी। साथ ही आज पूरा दिन रवि योग रहेगा। इस योग के दौरान किये जाने वाले सारे कार्य सिद्ध होते हैं। अतः रवि योग के दौरान शिव पूजा करने से आपकी पूजा जरूर सफल होगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

sawan 2018
sawan 2018

कुंभ राशि
अगर आप अपने घर के सुख-सौभाग्य को बढ़ाना चाहते हैं तो आज श्रावण के आखिरी सोमवार के दिन आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-
‘ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय’।।
इस मंत्र जाप के साथ ही आपको शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
जीवन में तरक्की पाने के लिये आज श्रावण मास के आखिरी सोमवार के दिन आपको शिव जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
‘ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं’।।
इस मंत्र जाप के साथ ही आपको शिवलिंग पर नारियल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में खूब तरक्की मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल