1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सावन विशेष: भगवान शिव को राशिनुसार ऐसे होम कर करें अपनी हर मनोकामना पूर्ण

सावन विशेष: भगवान शिव को राशिनुसार ऐसे होम कर करें अपनी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2019 07:27 am IST,  Updated : Jul 29, 2019 07:27 am IST

Sawan 2019: सावन के सोमवार के साथ प्रदोष व्रत होने के कारण राशिवार ये उपाय करने से हर काम में सफलता के साथ हर बिगड़े हुए काम पूरे होते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन सा द्रव्य चढ़ाना होगा शुभ।

SAWAN 2019- India TV Hindi
SAWAN 2019

Sawan 2019: श्रावण का दूसरा सोमवार, प्रदोष व्रत, मृगशीर्ष नक्षत्र, पार्थिव पूजन आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। चूंकि सावन के सोमवार को की गई शिव की साधना विशेष फलदायी होती है लिहाज़ा आज मंदिरों, शिवालयों में लोग शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।

सावन के सोमवार के साथ प्रदोष व्रत होने के कारण राशिवार ये उपाय करने से हर काम में सफलता के साथ हर बिगड़े हुए काम पूरे होते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन सा द्रव्य चढ़ाना होगा शुभ।

मेष राशि

आज के दिन आपको पलाश की समिधा से होम करना चाहिए। इससे आपकी सुख-समृद्धि में काफी बढ़ोतरी होगी। आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी।

सावन के दूसरे सोमवार: आज मिट्टी से मंत्रोंच्चारण के साथ ऐसे बनाएं शिवलिंग, साथ ही जानें पूजा विधि

वृष राशि
आज के दिन आपको बेल के फलों से होम करना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी। आपका चित प्रसन्न होगा और चूंकि आपका मन खुश होगा लिहाज़ा आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता ज़रूर हासिल होगी।

मिथुन राशि
अगर जीवन में खुशहाली चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका परिवार सदैव खुश रहे, सुविधा संपन्न रहे तो आज के दिन आपको दही से होम करना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली ज़रूरी आएगी।

29 जुलाई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को मिलेगा उनका पुराना प्यार, जानिए इन राशियों का हाल

कर्क राशि
बिजनेस में चमत्कारिक लाभ देखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको दूध-चावल की खीर से होम करना चाहिए। इससे आपको बिजनेस में अप्रतिम लाभ प्राप्त होंगे।

सिंह राशि
अगर खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय है तो आज के दिन आपको दूर्वा से होम करना चाहिए। इससे आपकी सेहत में काफी सुधार होगा।

कन्या राशि
आज के दिन आपको बेल के फलों से होम करना चाहिए। इससे आपके अन्दर नये और सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। और सकारात्मक विचार आपको संतुलित रखेंगे।

तुला राशि
आज के दिन आपको तिल से होम करना चाहिए। इससे आपको अपने हर कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको खैर की समिधा से होम करना चाहिए। इससे आपके जीवन की गति नई सिरे से आगे बढ़ेगी।

धनु राशि
आज के दिन आपको दूर्वा से होम करना चाहिए। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मकर राशि
आज के दिन आपको घी से होम करना चाहिए। इससे आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा।.

कुंभ राशि
आज के दिन आपको वट की समिधा से होम करना चाहिए। इससे समाज में आपका रूतबा और बढ़ेगा।

मीन राशि
अगर आज के दिन आप दूर्वा से होम करते हैं तो आपको नौकरी के और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल