1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र पर जानिए दिल्ली के प्रसिद्ध 'झंडेवालान' मंदिर की कहानी

नवरात्र पर जानिए दिल्ली के प्रसिद्ध 'झंडेवालान' मंदिर की कहानी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 02:51 pm IST

दिल्ली के मशहूर 'झंडेवालान मंदिर' में जब हाजिरी लगाने जाएं तो यहां चांदी के हाथ वाली मातारानी के दर्शन करना ना भूलें।

jhandewalan temple- India TV Hindi
झंडेवालान माता मंदिर Image Source : INDIA TV

नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के मंदिरों में मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं। इसी तरह से दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी मां के लिए दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। खासकर शरदीय नवरात्र पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

माता झंडेवाली का मंदिर एक सिद्ध पीठ है जहां पर लोग मां से अपनी मुराद पूरी करने की कामना लेकर आते हैं। नवरात्र में इस मंदिर की सजावट देखने लायक होती है। इस त्योहार पर हर साल यहां कुछ अलग होता है। 

Vastu tips: इस दिशा में मुख करके करें पूजा, बनी रहेगी सुख-शांति

इस मंदिर के बारे में एक अद्भुत कथा प्रसिद्ध है। जिसके मुताबिक मां वैष्णो देवी के एक परम भक्त बद्रीदास हुआ करते थे, जो एक कपड़ा व्यापारी थे। एक दिन बद्रीदास मां की पूजा कर रहे थे। तभी उन्हें एहसास हुआ कि इस जमीन के नीचे कुछ है, जिसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई करनी शुरू कर दी। दिलचस्प बात ये है कि खुदाई करने पर उन्हें उस जगह पर एक झंडा मिला, जिसके कारण इस मंदिर का नाम झंडेवालान रखा गया। 

कहा जाता है कि खुदाई के दौरान मां की एक मूर्ति मिली जिसे मंदिर में स्थापित किया गया। सौ साल से भी ज्यादा पुराने इस मंदिर में जब मां की यही मूर्ति खंडित हुई तो उसे हटाने की बजाय इसके खंडित हाथों को चांदी के हाथों में बदल कर फिर से स्थापित किया गया। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

Navratri 2021: एक ही दिन होगी चंद्रघंटा और कूष्मांडा की पूजा, जानिए पूजा विधि, मंत्र और भोग

मां बगलामुखी मंदिर: पांडवों ने विजय प्राप्ति के लिए की थी यहां पूजा, दर्शन मात्र से हो जाते है कष्ट दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल