1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Navratri 2019: एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- जय अम्बे गौरी

Navratri 2019: एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- जय अम्बे गौरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2019 02:27 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 06:18 am IST

शारदीय नवरात्र के खास मौके में मां दुर्गा की आरती इस अंदाज में करें। मां दुर्गा होंगी प्रसन्न।

Jai ambegauri aarti - India TV Hindi
Jai ambegauri aarti Image Source : YOU TUBE

 Navratri Aarti: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की उपासना में आरती का अपना महत्व है। कई तरह की आरतियां हैं जिन्हें गाकर मन श्रद्धा से भर उठता है। कई बार होता है कि हमें या तो याद नहीं आती है या फिर जल्दीबाजी में मिलती नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है मां दुर्गा की आरती के बोल और वीडियो भी। आप अपनी श्रद्धानुसार इनका इस्तेमाल कर सकते है। Navratri 2019: एक क्लिक में पढ़ें मां दुर्गा की पूर्ण आरती- अम्बे तू है जगदम्बे काली

आरती श्री अम्बा जी

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी
माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी
ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी
चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्‍तन की दु:ख हरता, सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी
भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत, सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी
कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी
श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी

Navratri 2019: नवरात्र के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग के कपड़े, रहेगी मां की कृपा

Navratri 2019: जानें कब से शुरू हो रहे है नवरात्र, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल