1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:45 pm IST

ज श्रवण नक्षत्र के दौरान आपको अपनी राशि के अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से खास उपाय करने चाहिए, जिससे आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर पायें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

shravana nakshatra
shravana nakshatra

धनु राशि
अगर आपको अपने ऑफिस में काम करने में कुछ परेशानी आ रही है, तो आज के दिन सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की पूजा करके मन्दिर में रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने ऑफिस में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप अपने जीवन में छोटी-मोटी पारिवारिक चीजों को लेकर भी जल्द ही परेशान हो जाते हैं, तो आज के दिन मदार के पेड़ को प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको परिवार से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

 कुंभ राशि
अगर आप अपने जीवन में शांति और आनन्द बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन मीठे चावल बनाकर मन्दिर में दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में शांति और आनन्द बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप अपनी संतान की तरक्की देखना चाहते हैं, तो आज के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर किसी ब्राह्मण को दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल