1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:45 pm IST

ज श्रवण नक्षत्र के दौरान आपको अपनी राशि के अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से खास उपाय करने चाहिए, जिससे आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर पायें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

shravana nakshatra
shravana nakshatra

सिंह राशि
अगर आप अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाना चाहते हैं, तो आज के दिन अपनी माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने में सफल होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन चंद्रदेव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि
अगर आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो आज के दिन रात को अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में जल भरकर रखें। फिर सुबह उठने के बाद उस जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप संगीत के क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक मिट्टी के दिये में 2 कपूर जलाकर मां सरस्वती के आगे रखें। साथ ही देवी मां को ताजे पुष्प चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से संगीत के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल