1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज बन रहा है बहुत ही दुर्लभ नक्षत्र, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:45 pm IST

ज श्रवण नक्षत्र के दौरान आपको अपनी राशि के अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से खास उपाय करने चाहिए, जिससे आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर पायें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

shravana nakshatra 8 january 2019- India TV Hindi
shravana nakshatra

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है। श्रवण नक्षत्र आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित  नक्षत्रों में से श्रवण 22वां नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है - सुनना। इसका प्रतीक चिन्ह कान है और इसका संबंध मदार के पेड़ से बताया गया है। साथ ही इसके चारों चरण मकर राशि में आते हैं। अतः श्रवण नक्षत्र की राशि मकर है।

श्रवण नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण आदि किया जाता है। इससे अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस नक्षत्र को हर प्रकार की विद्या सीखने और  उसे सुरक्षित रखने के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। अत: आज के दिन श्रवण नक्षत्र में विद्या से जुड़ा कोई भी काम करने से वह सफल जरूर होगा। आपको बता दें कि श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं, जबकि वैदिक ज्योतिष के अनुसार श्रवण नक्षत्र की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को माना जाता है। आज श्रवण नक्षत्र के दौरान आपको अपनी राशि के अनुसार शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से खास उपाय करने चाहिए, जिससे आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर पायें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से। (साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल )

 मेष राशि

अगर आपके अंदर कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम हो गया है और आप अपना काम ठीक ढ़ंग से नहीं कर पा रहे हैं, तो आज के दिन सफेद मोतियों की माला गले में धारण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके अंदर जल्द ही कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट होगा और आप अपना काम ठीक ढंग से करने में समर्थ होंगे।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (8 जनवरी 2019 राशिफल: मंगलवार को बन रहा है शुभ नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ )

वृष राशि
अपनी जिंदगी में तरक्की को तेज रफ़्तार से बढ़ाने के लिए आज के दिन सफेद रंग के फूल वाले पौधे की जड़ में पानी डालें। साथ ही मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जिंदगी में तरक्की तेज रफ़्तार से आगे बढ़ेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालो के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी को कामयाबी हासिल करते देखना चाहते हैं, तो आज के दिन घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मंदिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें। पूजा के बाद उस चांदी की वस्तु को आज पूरा दिन मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन स्नान आदि के बाद उस चांदी की वस्तु को मंदिर से उठाकर आप अपने पास रख सकते हैं या उसे उपयोग में ला सकते हैं।  आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होंगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम करने के लिए या दूसरे के बीच अपना रूतबा बढ़ाने के लिए आज के दिन एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी और दूसरे लोगों के बीच आपका रूतबा बढ़ेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल