1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 15 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

15 दिसंबर को सूर्य कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2017 10:01 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 10:01 pm IST

सूर्य के धनु राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इसके शुभ प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिए तथा अशुभ प्रभावों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए।

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि
सूर्य आपके सातवें घर, यानि सप्तम स्थान में प्रवेश करेगा और यह आपके तीसरे घर का मालिक है। तीसरे घर का मालिक अकारक होता है और सातवां घर मारक होता है। जब दो निगेटिव साइन मिलते हैं, तो एक पॉजिटिव साइन बनता है। यानि आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
सूर्य की शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • इस दौरान खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें। भोजन करने से पहले रोटी के टुकड़े की आहुति अग्नि में डालें। परिवार का सुख बना रहेगा।

कर्क राशि
सूर्य का यह गोचर आपके छठे घर में प्रवेश करेगा और यह आपके दूसरे घर का मालिक है। दूसरे घर का मालिक मारकेश होता है और छठा घर अकारक होता है। पहले वाला रूल यहां पर भी अप्लाई होगा। दो माइनस मिलकर एक प्लस बनेगा। अतः सूर्य का गोचर आपको शत्रु और रोग को नष्ट करेगा। पुरानी बीमारी भी खत्म होगी।
सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • मन्दिर या किसी धर्मस्थल के बाहर कुत्ते के निमित्त भोजन रखने से या वहां पर कुछ न कुछ दान देते रहने से पिता का और स्वयं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • अगले 30 दिनों तक रात के समय भोजन खा लेने के बाद चूल्हे की आग को दूध से बुझाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल