1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण पर 148 साल बाद बन रहा है खास संयोग, जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण पर 148 साल बाद बन रहा है खास संयोग, जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2021 11:28 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 09:52 am IST

10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जानिए सूर्य ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक लगेगा, साथ ही जानिए कि ये कहां कहां पर देखा जा सकता है।

Surya Grahan - India TV Hindi
Surya Grahan  Image Source : INSTAGRAM/ KATREUTER

10 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन आकाश में एक ऐसी खगोलीय घटना होने वाली है जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। ये खगोलीय घटना साल का पहला सूर्य ग्रहण है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में दिखाई देगा। खास बात है कि साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकता है। जानिए 10 जून को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक लगेगा, साथ ही जानिए कि ये कहां कहां पर देखा जा सकता है।

148 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है। तिथि काल गणना के अनुसार 148 साल बाद ऐसा मौका है कि शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। 10 जून को सूर्य ग्रहण है और इसी दिन शनि जयंती भी है। 

Surya Grahan
Image Source : INSTAGRAM/SABRINASGARDENWITCHERYSurya Grahan

जानें कहां कहां दिखेगा सूर्यग्रहण

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के मुताबिक साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 'रिंग ऑफ फॉयर' के रूप में दिखाई देगा। नासा के मुताबिक कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कई हिस्सों में इस ग्रहण को देखा जा सकता है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, लंदन और टोरंटो जैसे देशों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। ये ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा। जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगी।

भारत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत में सूर्य ग्रहण हर जगह दिखाई नहीं देगा। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही ग्रहण दिखाई देगा। 

कब लगता है सूर्यग्रहण
अक्सर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर सूर्य ग्रहण कब लगता है। दरअसल, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा की छाया से सूर्य कुछ देर के लिए ढक जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल