1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Swami Vivekananda की ये खास बातें याद कर लें, आत्मविश्वास से लबरेज होगी जिंदगी

Swami Vivekananda की ये खास बातें याद कर लें, आत्मविश्वास से लबरेज होगी जिंदगी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2019 01:17 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 09:30 am IST

Swami Vivekananda Quotes आपकी जिंदगी बदल देंगे और आपको सफलता के पायदान तक पहुंचा देंगे।

Swami Vivekananda- India TV Hindi
Swami Vivekananda Image Source : GOOGLE

आज Swami Vivekananda Death Anniversary है। आज के दिन ही 1902 में महज 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) ने देह त्याग किया था। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में पैदा हुए वो महान दाशर्निक कहलाए जाते हैं जिन्होंने अपने प्रोग्रेसिव विचारों से भारतीयों को उत्थान केरास्ते पर अग्रसर किया था। उनका असली नाम नरेंद्र नाथ था। युवा उम्र में ही सांसारिक मोह माया त्याग कर संन्यास ग्रहण करने वाले स्वामी विवेकानंद जीवन भर भारत और भारत की जनता के वैचारिक उत्थान के लिए प्रयासरत रहे।

शिकागो में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण, जिसने भारत के विषय में दुनिया की पुरानी सोच को बदल डाला, आज भी सुना जाता है। दरअसल ये ओजस्वी भाषण हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराता है और हर युवा की जिंदगी सफल बना सकता है।

भले ही स्वामी विवेकानंद आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी भारतीयों को जीवन में उच्च कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। चाहे विद्यार्थी हो नवयुवक, कर्मयोगी हो या व्यापारी, सबके जीवन को  सफल बनाने वाले ये विचार आपके लिए भी लाभदायक होंगे। 

आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के कुछ ऊर्जा से भरे विचार (inspirational Quotes) जो जीवन जीने के आपके अंदाज को बदल देंगे और आपका जीवन सफल हो जाएगा।

उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं. वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है!

किसी की निंदा ना करो, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाओ। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।

अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है।

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।

जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।

सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

विश्व एक व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

भगवान् की एक परम प्रिय के रूप में पूजा की जानी चाहिए, इस या अगले जीवन की सभी चीजों से बढ़कर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल